Breaking News

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 के आज के मैच में यंग स्टार – रेड विजयी

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 श्रृंखला का आज का मैच एपीआरसी – ब्लू और यंग स्टार – रेड के बीच खेला गया | मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर स्मति राय एवं रोहित ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया | आज के मैच में यंग स्टार – रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग स्टार – रेड की टीम ने आयुष के 55 तथा रुद्रा गौतम के 46 रनों की बदौलत मैच के 33वें ओवर की चौथी गेंद पर 188 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गई |  एपीआरसी – ब्लू के तरफ से अस्मिता यादव और नैतिक यादव ने सर्वाधिक 3-3 तथा अश्वनी कुशवाहा व आर्यन यादव ने 2-2 विकेट लिया | 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एपीआरसी – ब्लू की टीम मैच के 26वें ओवर की चौथी गेंद पर मात्र 78 रन बनाकर आल आउट हो गई । यंग स्टार के तरफ से कप्तान विवेक कुमार बिंद व शिवा ने सर्वाधिक 3-3 तथा रुद्रा गौतम ने 2 और वीरभद्र राजभर ने 1 विकेट लिया | आज के मैच में स्मति राय एवं रोहित ने अंपायर तथा तनय और शिखर ने स्कोरर की भूमिका निभाई | इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि श्रृंखला का अगला मैच एपीआरसी – रेड और अजंता – बी के बीच खेला जायेगा |

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …