Breaking News

गाजीपुर: बारह ज्योतिर्लिंगों की एकल पदयात्रा करती हुई साध्वी सुमनपुरी पहुंची देवकली, हुआ स्वागत

गाजीपुर। देशभर में सनातनियों को जगाने के उद्देश्य को लेकर बारह ज्योतिर्लिंगों की पदयात्रा का संकल्प लेकर निकलीं साध्वी सुमनपुरी  का गुरुवार को देवकली,पियरी,महोलियां मे भब्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर संबोधित करती हुई साध्वी सुमनपुरी ने कहा  14 अगस्त 2024 को गुजरात के सोमनाथ मन्दिर से अपनी द्वादश ज्योतिर्लिंग पदयात्रा का शुरूआत हुई हॆ। अब तक तीन हजार किलोमीटर की एकल यात्रा करते हुए कुल नौ ज्योतिर्लिंग की दर्शन पूजन कर चुकी है। मंगलवार को काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन कर शाम मार्कण्डेय धाम में विश्राम किया। बुधवार की सुबह गाजीपुर जनपद से आगे की यात्रा करती हुई गुरूवार को देवकली मे रांत्री मे विश्राम करने के पश्चात शुक्रवार को सुबह पॆदल यात्रा नंदगंज के लिए रवाना होगी।प्रतिदिन 10 किमी० की पदयात्रा का कार्यक्रम चलता हॆ।साथ मे तेरसू ,पुनवासी ,नरेन्द्र कुमार, अखिलेश ,प्रवीण ,गुरुप्रसाद ,त्रिलोकी ,मनोज, परमानन्द, नागेन्द्र,पवन,विशाल, वरुण,संतोष,रवि, महेश,के० पी०, प्रिन्स आदि लोग मॊजूद थे।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …