Breaking News

मऊ: अनियंत्रित रोडवेज बस ने ई-रिक्‍शा को मारी टक्‍कर, तीन की मौत- सात घायल

मऊ। जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर मोड़ पर अनियंत्रित रोडवेज की बस ने एक ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बैठे तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। शीतला मंदिर मोड़ से ई-रिक्शा दूसरी तरफ सड़क पार कर रहा था। उधर, दूसरी तरफ से आ रही अनियंत्रित रोडवेज बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा में बैठी महजबीन पत्नी रफीक अहमद, नूरी पत्नी तौकीर अहमद, शाहीन पत्नी तौहीद अहमद निवासी सलेमपुर देवरिया की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। ये सभी लोग नगर के पहाड़पुरा से ई-रिक्शा से प्यारे का पूरा शादी समारोह में जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी अनूप कुमार, दक्षिण टोला थाना अध्यक्ष सहित फोर्स मौके पर पहुंच गई। बस और ई-रिक्शा को सड़क से हटवाया गया। साथ ही घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …