Breaking News

सोनभद्र: श्री कृष्णा माइनिंग वर्क्स की खदान हादसे के दो मैनेजर सहित चार आरोपी गिरफ्तार, मालिक फरार

सोनभद्र। ओबरा के बिल्ली मारकुण्डी स्थित श्री कृष्णा माइनिंग वर्क्स की खदान में हुए हादसे में ओबरा पुलिस की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो माइंस मैनेजर और दो पेटीदार बताए जा रहे हैं। खदान मालिक सहित नामजद दोनों आरोपी अभी भी फरार हैं। गत 15 नवंबर को मेसर्स कृष्णा माइनिंग वर्क्स की खदान में पहाड़ी का हिस्सा अचानक खिसक जाने से हुए भीषण हादसे में सात मजदूरों की दबकर मौत हो गई थी। घटना के बाद थाना ओबरा पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। हादसे की जानकारी मिलते ही ओबरा पुलिस, फायर सर्विस और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गए थे। खदान की अत्यंत खतरनाक स्थिति के बावजूद पुलिस और बचाव दलों ने घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और आधुनिक उपकरणों की मदद से मलबे में दबे मजदूरों के शव को बाहर निकाला गया। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वैज्ञानिक व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के बाद चार आरोपी अनिल कुमार झा, अजय कुमार, गौरव सिंह और चन्द्र शेखर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …