Breaking News

गाजीपुर: पुलिस मुठभेड़ में कुख्‍यात अपराधी अरमान घायल

गाजीपुर। अपराध एवम् अपराधियो के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना दिलदारनगर प्रभारी व  उ0नि0 सत्यनाराय़ण शुक्ल मय हमराह द्वारा रात्रि गस्त के दौरान ग्राम ताड़ीघाट पुलिया के पास मौजूद थे I  मुखबीर खास द्वारा बताया गया कि मु0अ0सं0 226/25 धारा 191(2),191(3),115(2),352,351(3),109 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त थाना पुलिया के पास मौजूद है जिस सूचना पर अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर जामा तलाशी और नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अरमान पुत्र मु0 ताज निवासी महना थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर बताया I अभियुक्त की निशानदेही पर उपरोक्त घटना मे प्रयोग की गयी तलवार को बरामद करने हेतु उसके बताये स्थान पर स्थित प्राथमिक पाठशाला के पास पहुचा जहाँ आगे आगे चल कर अभियुक्त द्वारा पुलिया के पाईप से तलवार निकाल कर दिया गया तथा वही छिपा कर रखे अवैध असलहे से हम पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया पुलिस टीम द्वारा आत्मराक्षार्थ में संतुलित फायरिंग की गयी तो वांछित अभियुक्त उपरोक्त के बाये पैर मे गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सी0एच0सी भदौरा उपचार  हेतु भेजा गया जहाँ से  जिला अस्पताल रेफर किया गयाI  पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में थाना दिलदारनगर पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …