Breaking News

गोयल इलेक्ट्रिकल्स, ग़ाज़ीपुर के तत्‍वावधान में आयोजित हुआ कला प्रतियोगिता, विजेताओ को किया गया पुरस्‍कृत

गाजीपुर। गोयल इलेक्ट्रिकल्स, महुआबाग, ग़ाज़ीपुर के द्वारा 14 नवम्बर को बाल दिवस के उपलक्ष्य में Havells india Ltd की ओर से कान्हा हवेली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल इलेक्ट्रीशियन से जुड़ना ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों तक भी यह संबंध मजबूत करना था।इस कार्यक्रम में गोयल इलेक्ट्रिकल्स की ओर से 40 इलेक्ट्रीशियन तथा 40 बच्चों को आमंत्रित किया गया, जहाँ बच्चों के लिए कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेताओं को बिरनो ब्लॉक प्रमुख श्री राजन सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के पश्चात सभी प्रतिभागियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई तथा सभी को उपहार भी वितरित किए गए।इस अवसर पर कंपनी के एरिया हेड श्री सतेंदु पांडे, अभय सिंह, चंद्रभूषण सिंह एवं आशुतोष अग्रवाल समीर सिंह उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर संजय अग्रवाल ने सभी आगंतुकों, बच्चों, इलेक्ट्रीशियन बंधुओं एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …