Breaking News

यूपीएमएसआरए गाजीपुर ने चार श्रम कानूनों का किया विरोध

गाजीपुर। केंद्र सरकार द्वारा मजदूरों के अधिकारों और कार्य सुलभ 44 श्रम कानूनों को चार श्रम संहिताओं में बदलने और बीते 21 नवंबर को इसे लागू करने के मजदूर/कर्मचारी विरोधी निर्णय के विरोध में दिनांक 24 नवंबर 2025 को यू पी एम एस आर ए की गाजीपुर ईकाई के सदस्यों द्वारा गाजीपुर तहसील स्थित सरजू पांडे उद्यान में बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी असहमति जताई तथा इन चार श्रम संहिताओं के दुष्परिणामों पर गहन चर्चा करते हुए केंद्र सरकार से इन संहिताओं को तत्काल वापस लेने की जोरदार मांग की। तत्पश्चात अपनी मांगों का एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को सौंपा गया। कार्यक्रम में ईकाई के साथी एम.पी राय, ज्योतिभुषण, संजय विश्वकर्मा, आर. एम. राय, मों. अफजल, आशिष राय, शिवम गुप्ता, आनंद जायसवाल, रामजीत शर्मा, कृष्णा शर्मा, आर. पी. एस. यादव, सुधीर राय, विकास वर्मा, अमरनाथ श्रिवास्तव, राजू चौरसिया समेत अनेक साथियों में अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंदन राय और संचालन जिलामंत्री मयंक श्रीवास्तव ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …