Breaking News

गाजीपुर: फसलों के उत्‍पादन बढ़ाने के लिए एनपीके उर्वरक का प्रयोग करें किसान  

गाज़ीपुर। जिला कृषक अधिकारी उमेश कुमार ने बताया की कृषक भाई किसी भी फसल के अच्छे उत्पादन हेतु नाइट्रोजन, फास्फोरस एवं पोटाश का अनुपात 4:2:1 होना चाहिए। वर्तमान में यह अनुपात 28:8:1 है। यह अनुपात प्रदर्शित करता है कि किसान खेती के लिए बुवाई के समय अधिकांशतः डी०ए०पी० का ही प्रयोग कर रहे है। इससे उनकी फसल को पोटाश की मात्रा ही मिल पा रहा है, जबकि एन०पी०के० का प्रयोग करने पर सन्तुलित रूप से तीनो महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की उपलब्धता हो जाएगी। कृषक बन्धु डी०ए०पी० में केवल फास्फोरस (46%) एवं नाइट्रोजन (18%) का मिश्रण है, जिसमें पोटाश नहीं है, पोटेशियत तत्व नहीं होने के कारण फसल के उत्पादों की गुणवत्ता एवं उनकी प्रतिरोधक क्षमता से सीधा सम्बन्ध नहीं है। डी०ए०पी० उर्वरक केवल ऐ फार्मुलेशन में तैयार किया गया एक परम्परागत उर्वरक है जिससे केवल फास्फोरस एवं नाइट्रोजन एक सीमित अनुपात में फसलों को प्राप्त होता एव अपेक्षाकृत महंगा है। डी०ए०पी० को विशेष आवश्यकता के अनुसार तैयार नहीं किया जाता है इसके प्रयोग से फास्फोरस की उपलब्धता फसल की आवश्यकता से अधिक होती है। डी०ए०पी० के स्थान कृषक भाई यदि एन०पी०के० का प्रयोग करते है तो इसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस एवं पोटाश का फसलों की आवश्यकता के अनुसार संतुलित मात्रा में विभिन्न उपयुक्त अनुपातों का मिश्रण है, जैसे एनपीके, 12:32:16, 14:35:14, 19:19:19, 15:15:15, 16:16:16, 20:20:0:13, 10:26:26, 15:15:15 आदि। एनपीके उर्वरक में पोटाश की मात्रा एवं कुछ में सल्फर होने के कारण अनाज, सब्जी एवं फलों की गुणवत्ता को बढ़ाने के साथ प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। एनपीके फसलों की पोषक तत्वों की आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध है, जिससे फसलों की उत्पादकता में वृद्धि हो सकती है। कृषक भाई एनपीके उर्वरक फसलों की आवश्यकतानुसार उपयोगी आधुनिकतम उर्वरक है। आलू जैसे महत्वपूर्ण कामिर्शियल फसल के लिए सन्तुलित उर्वरक, विशेष रूप से पोटाश की उत्पादन एवं गुणवक्ता हेतु महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी प्रकार फास्फोरस के दूसरे महत्वपूर्ण उर्वरक एस०एस०पी० जिसमें 16 प्रतिशत फास्फोरस एवं 11 प्रतिशत सल्फर के साथ कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पायी जाती है। यह उर्वरक सरसों जैसे तिलहनी फसलों के उत्पादन हेतु अत्यन्त महत्वपूर्ण हैl

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …