Breaking News

गाजीपुर: अमर शहीद रामदीन कश्यप क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन

गाज़ीपुर। देवकली ब्लॉक के ग्राम बरहपुर में गुरुवार को अमर शहीद रामदीन कश्यप सीआरपीएफ क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अफजाल अंसारी ने फीता काटकर किया। आयोजक राजू कश्यप ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद अफजाल अंसारी ने शहीद रामदीन कश्यप को नमन किया और कहा कि युवाओं में देशभक्ति व खेल भावना को प्रोत्साहित करने का इससे बेहतर अवसर कोई नहीं हो सकता। कार्यक्रम में बरहपुर ग्राम प्रधान विजय कुमार सिंह सबलू, समाजसेवी शिव प्रसाद सिंह, सुशील कुमार जायसवाल, अमन जायसवाल, सिंटू कश्यप, गोलू, आशीष, राजू, अखिलेश, रविकांत, अभिषेक राहुल, राजीव, रवि, रितेश, सूरज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व खेलप्रेमी उपस्थित थे। अंत में आयोजक राजू कश्यप सीआरपीएफ ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …