Breaking News

गाजीपुर: पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल, पांच गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवम् अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जमानियाँ प्रभारी निरीक्षक व उ0नि0 बृजेश्वर यादव मय हमराह दौरान ए गश्त ग्राम डिग्री इलायचीपुर रेलवे स्टेशन के पास मौजूद थे कि पैदल तेज गति से 05 व्यक्ति ग्राम डिग्री इलायचीपुर की तरफ से जमानिया रेलवे स्टेशन  की तरफ जाते हुए दिखाई दिए । संदिग्ध व्यक्ति का पीछा कर रोकने का प्रयास किया गया तो अभियुक्त अरबाज अली पुत्र वलीउल्ला निवासी ग्राम खिजिरपुर अलीनगर थाना जमानियाँ गाजीपुर को गिरफ्तार करते समय पुलिस पर फायर कर भागने के क्रम में आत्मसुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायर किया गया, जिसमें एक अभियुक्त अरबाज अली पुत्र वलीउल्ला नि0ग्रा0 खिजिरपुर अलीनगर थाना जमानियाँ गाजीपुर के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी, जिसके पास से एक अदद पिस्टल .32 बोर तथा एक खोखा कारतूस .32 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ तथा दूसरे अभियुक्त शमसेर अली पुत्र वलीउल्ला निवासी उपरोक्त के पास से एक अदद नाजायज देशी तमन्चा .315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस .315  बरामद कर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित  कुल 05 नफर अभियुक्त की नियमानुसार गिरफ्तार की गयी । घायल अभियुक्त को तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उपचार हेतु भेजा गया व चार अन्य बदमाशों को मौके से गिरफ्तार किया गया| पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 नाम पता घायल /गिरफ़्तार अभियुक्तगण, अपऱाधिक इतिहास-

  1. अरबाज अली पुत्र वलीउल्ला नि0ग्रा0 खिजिरपुर अलीनगर थाना जमानियाँ गाजीपुर
  2. शमसेर अली पुत्र वलीउल्ला नि0ग्रा0 खिजिरपुर अलीनगर थाना जमानियाँ गाजीपुर
  3. मेराज पुत्र वलीउल्ला नि0ग्रा0 खिजिरपुर अलीनगर थाना जमानियाँ गाजीपुर
  4. सरफराज पुत्र वलीउल्ला नि0ग्रा0 खिजिरपुर अलीनगर थाना जमानियाँ गाजीपुर
  5. दिलसाद पुत्र सरफुद्दीन नि0ग्रा0 खिजिरपुर अलीनगर थाना जमानियाँ गाजीपुर

 

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: गोपीनाथ पीजी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

गाज़ीपुर। गोपीनाथ पीजी कॉलेज बहादुरगंज में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ …