Breaking News

गाजीपुर: इंटर कालेज मुहम्‍मदाबाद में शुरु हुआ विधायक खेल प्रतियोगिता

गाजीपुर युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन शुक्रवार को अष्ट शहीद इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अवधेश राय द्वारा 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर राजन प्रजापति जिला संयोजक, खंड विकास अधिकारी यशवंत कुमार राव, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद राय, युवा जनप्रतिनिधि अनूप राय, उपस्थित रहें।कुल आयोजित प्रतियोगिताओ मे खिलाड़ियों की प्रतिभागिता लगभग 800 से अधिक रही। सब जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ मे अरुण राजभर,  प्रथम 800 मीटर में बृजेश पाल प्रथम रहें।100 मी बालिका वर्ग में प्रीती कुमारी प्रथम 800 मीटर में विदुषी पाण्डेय प्रथम रही। वहीं जूनियर वर्ग बालक वर्ग 100 मीटर मे इंद्रजीत पाल, 200 मे सूरज यादव, 400  में रामप्रकाश चौरसिया,1500 मीटर में संजीत यादव प्रथम रहें। वहीं जूनियर महिला वर्ग 100 मीटर मे खुशी गिरी, 200 व 400 मीटर सोनमती कुमारी बिंद 800 मीटर मे अंशु प्रथम रही। सीनियर बालक 100 मीटर मे अंगद कुमार भारती, 200 मीटर मे राधेश्याम बिंद,400 मीटर अंकित यादव,1500 मीटर में मिथिलेश बिंद, सीनयर बालिका 100 मीटर में रीना कन्नौजिया प्रथम, सोनी चौधरी द्वितीय, अर्चना तृतीय रही रही।वॉलीबॉल की सब जूनियर व सीनियर वर्ग में हाटा प्रथम, जूनियर मे शेरपुर ने बाजी मारी। कबड्डी की सब जूनियर बालक वर्ग मे मोहम्मदाबाद की टीम विजेता वही अठहठा रेवतीपुर की टीम उपविजेता रही। जूनियर वर्ग में तिवारीपुर की टीम विजेता वही इंटर कॉलेज की टीम की टीम उपविजेता रही। सीनियर वर्ग में रघुबरगंज  की टीम विजेता वही अष्ट शहीद इंटर की टीम उप विजेता रही। बालिका वर्ग सब जूनियर में अमृता चौहान व टीम  विजेता  अंशु व टीम उपविजेता रही। जूनियर वर्ग में हाटा की टीम ने बाजी मारी। खो खो बालिका वर्ग में  अष्ट शहीद इंटर कॉलेज की टीम ओवरआल प्रथम रही। फुटबॉल मे सब जूनियर व सीनियर में पखनपुरा वही रेवतीपुर की टीम उपविजेता रही।क्रिकेट मे ओवरआल अष्ट शहीद इंटर कॉलेज विजेता रही। कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग सब जूनियर -जयकुमार 45 किलो, आकाश गुप्ता 48 किलो,बृजेश बिंद 55 किलो, जूनियर – प्यारेलाल यादव 51 किलो, फुरकान 57 किलो एवं सीनियर -विकाश राय 57 किलो, श्यामसुंदर 61 किलो,विनोद बिंद 70 किलो, सुमित राजभर 74 किलो प्रथम, बालिका वर्ग ख़ुशी चौहान 45 किलो, जूनियर प्रियांशी चौहान 57 किलो, मेनका चौहान 59 किलो प्रथम रही कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य शिवशंकर गिरी अष्ट शहीद इंटर कॉलेज द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर उत्साहवर्धन किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी रवि शंकर प्रसाद, वकार खान, चंद्रकांत यादव, किशनचंद , अजीत कुमार पाण्डेय,दिवाकर यादव, मनोज,प्रमोद,शिवानंद आदि उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …