Breaking News

गाजीपुर: जिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शाहफैज पब्लिक स्‍कूल का जलवा

गाजीपुर। चौथा जिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 26 नवंबर को गैबीपुर सैदपुर में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में पूरे जिले से लगभग 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न स्कूलों एवं क्लबों से आए हुए खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। इस प्रतियोगिता में गाजीपुर जिले के शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल से 22 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कोच देवेंद्र प्रजापति के सहयोग से खुशी यादव, कृतिका सिंह, विशाखा यादव, साक्षी कुमारी, उसमा यादव, अनुषा यादव, निलेश राय, कृति कौर और अर्शद खान स्वर्ण पदक, अनुषा यादव, खुशी यादव, कृति कौर, अंशिका राय, रजत पदक, अयान खान, शिवांश विश्वकर्मा, आशीष खरवार, प्रतीक राय और रिद्धि गुप्ता कांस्य पदक प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी, निदेशिका डॉ मीना अदहमी एवं प्रधानाचार्य इकरामुल हक उपप्रधानाचार्य हनीफ अहमद ने कोच एवं बच्चों को उनके कार्यों के लिए बधाई दिया तथा भविष्य में और ऊंचाइयों को स्पर्श करने की शुभकामनाएं दिए।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 का हुआ आयोजन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 का सफलतापूर्वक …