Breaking News

सोनभद्र: पारिवारिक विवाद में पत्‍नी की हत्‍या कर पति पहुंचा थाने

सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव में पारिवारिक विवाद के बीच 45 वर्षीय शंकर ने अपनी पत्नी उर्मिला (35) की लात-घूंसों से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी दरवाजा बंद कर रात में ही फरार हो गया। सुबह जब वह घर लौटा, तब तक पत्नी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शंकर और उर्मिला के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। रविवार रात भी दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि गुस्से में शंकर ने पत्नी को बुरी तरह पीटा और कमरे में बंद कर चला गया। उर्मिला अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी, जबकि आरोपी पति दूसरे कमरे में सोया करता था। मृतका के पिता राय सिंह निवासी नधिरा ने बताया कि दामाद का व्यवहार पहले से ही हिंसक था। वर्ष 2019 में भी उसने उर्मिला को कुएं में फेंककर मारने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय उसकी जान बच गई थी। सोमवार सुबह जब उर्मिला ने दम तोड़ दिया तो शंकर स्वयं थाने पहुंचा और पत्नी की हत्या की सूचना दी। एसओ कमलेश पाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …