Breaking News

गाजीपुर: बगीचे में मिला युवक का लहूलुहान शव, हत्‍या का आरोप

गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मुगलानीचक गांव के बगीचे में एक युवक का लहुलूहान शव मंगलवार की सुबह मिला जिसकी पहचान बहादुर बिंद 35 वर्ष पुत्र स्‍व. विजय बिंद निवासी मुगलानीचक के रुप में हुई। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बहादुर बिंद शाम को अपने गांव के ही युवक के साथ सैनिक चौराहा प्रकाशनगर पर खरीदारी के निकला था लेकिन रात में वापस नही आया। मंगलवार की सुबह बगीचे में उसका शव मिला। घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल ने बताया कि मृतक के भाई के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। मृतक बहादुर बिंद मैजिक वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 का हुआ आयोजन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 का सफलतापूर्वक …