Breaking News

गाजीपुर: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुलाम कादिर राइनी का निधन

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष गुलाम कादिर राइनी ऊम्र 67 वर्ष निवासी बरबरहना गाजीपुर का आज चिकित्सा के दौरान बीएचयू में पूर्वाह्न 9:00 बजे निधन हो गया।गुलाम कादिर राइनी भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे।इनके चार पुत्रों मे एक का पहले निधन हो चुका है इसके अलावा पत्नी रुकसाना और एक पुत्री है।गुलाम कादिर राइनी की जनाजे की नमाज 5-10 बजे सायंकाल एमएएच इंटर कालेज में तथा तत्पश्चात मिट्टी इंटर कालेज के सामने स्थित कब्रिस्तान में दी जाएगी। निधन पर भाजपा मे भारी शोक है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि गुलाम कादिर राइनी भाजपा के प्रबल पक्षधर और कर्मठ कार्यकर्ता थे। इनका निधन भाजपा की अपुर्णीय क्षति है।निधन पर पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ,सुनील कुमार सिंह, कृष्ण बिहारी राय ,प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, विनोद अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, प्रीति गुप्ता, सरोज कुशवाहा, अच्छे लाल गुप्ता अखिलेश सिंह जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुरेश बिन्द आदि ने शोक जताया है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …