Breaking News

गाजीपुर: विश्व मानवाधिकार दिवस मनाने को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन एवं सूचना अधिकार संरक्षण की बैठक सम्पन्न

गाजीपुर। आगामी 10 दिसंबर को विश्व मानवाधिकार दिवस को भव्य रूप से मनाने की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक नवाबगंज स्थित निजी पैलेस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मदन मोहन सिंह ने की। बैठक में मानवाधिकारों के संरक्षण एवं जागरूकता को लेकर व्यापक चर्चा हुई। संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि मानवाधिकार दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक अधिकारों की रोशनी पहुंचाने का संकल्प है। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव अमित अग्रहरी, जिला महासचिव संदीप अग्रहरी, जिला प्रवक्ता संजय वर्मा, उपाध्यक्ष हिमांशु राय, नगर अध्यक्ष सुनील कुमार सोनी, नगर महासचिव राज तिलक, नगर अध्यक्ष एसटी बृजभूषण तथा मीडिया प्रभारी विनय तिवारी सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से कहा कि 10 दिसंबर को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मानवाधिकार संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। संगठन ने जनता से भी अपील की है कि वे मानवाधिकार जागरूकता अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …