Breaking News

कर्मवीर सत्‍यदेव‍ सिंह के पुण्‍यतिथि पर सागापाली में आयोजित होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा- डा. सानंद सिंह

गाजीपुर। कर्मवीर सत्‍यदेव‍ सिंह के 8वीं पुण्‍यतिथि के स्‍मृति में 22 से 28 दिसंबर तक सागापाली ढोटारी ब्लाक बाराचंवर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। देश के विख्‍यात कथा वाचक भागवत मर्मज्ञ पंडित राघवेंद्र पारासर शास्‍त्री जी वृंदावन धाम हजारों श्रोताओं को श्रीमद् भागवत कथा सुनायेंगे। यह जानकारी सत्‍यदेव ग्रुप आफ कालेजेज के चेयरमैन डा. सानंद सिंह ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को दी है। डा. सानंद सिंह ने बताया कि हिंदू सनातन परम्‍परा के संदेशवाहक पुज्‍य गुरुदेव पीठाधीश्‍वर हथियाराम महाराज स्‍वामी भवानी नंदन यति जी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सागापाली गांव में श्रीमद् भागवत कथा का सबसे बड़ा उद्देश्‍य आध्‍यात्मिक जागरण और सामाजिक समरसता है। यह कार्यक्रम सत्‍यदेव इंटरनेशनल स्‍कूल सागापाली और मेरे गृह आवास के परिसर में आयोजित है। उन्‍होने बताया कि आध्‍यात्मिक जागरण ही परिवर्तन का असली केंद्र बिंदू होता है। हजारों श्रोताओं के उपस्थिति में श्रीमद् भागवत गीता का ज्ञान यज्ञ के सार्थक प्रयास से सामाजिक समरसता का संकल्‍प पुज्‍य संतों के सानिध्‍य में हम सभी प्राप्‍त करेंगे। उन्‍होने बताया कि 22 से 28 दिसंबर तक दोपहर में एक बजे से शाम पांच बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम की मुख्‍य जजमान मेरी माता जी सावित्री सिंह हैं। डा. सानंद सिंह ने समस्‍त जनपदवासियों से अपील किया है कि इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर श्रीमद् भागवत कथा का सुनें और अपने जीवन का सफल बनायें। 28 दिसंबर को हवन के बाद विशाल भंडारे का भी कार्यक्रम आयोजित है।

 

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …