Breaking News

गाजीपुर: श्‍मशान घाट पर विश्रामालय निर्माण का सदर विधायक जैकिशन साहू ने किया भूमिपूजन

गाजीपुर। श्मशान घाट पर आने वाले लोगों की सुविधा के लिए एक विश्रामालय का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सदर विधायक जैकिशन साहू की निधि से यह परियोजना शुरू की गई है। विधायक ने स्वयं मौके पर पहुंचकर विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह विश्रामालय अंतिम संस्कार में शामिल होने आने वाले लोगों को गर्मी, बरसात और सर्दी के मौसम में राहत प्रदान करेगा। सदर विधायक जैकिशन साहू ने बताया कि इस विश्रामालय के निर्माण पर लगभग आठ लाख रुपये की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा लोगों को श्मशान घाट पर प्रतीक्षा करते समय आराम और आश्रय प्रदान करेगी।

Image 1 Image 2

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …