Breaking News

गाजीपुर: आशुतोष द्विवेदी ने अमरकोश कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा आयोजित संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के अंतर्गत अमरकोश कण्ठस्थ पाठ  प्रतियोगिता में करंडा के ब्राह्मणपुरा गांव निवासी आशुतोष द्विवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिले के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। आशुतोष द्विवेदी महर्षि भरद्वाज वेद विद्यालय में वेद भूषण पंचम वर्ष में दसवीं के छात्र है। अमरकोश कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने में अपने गुरु श्री हरि ओम शुक्ला से मिली प्रेरणा को बताया। उन्होंने ने बताया कि वेद संस्कृत पढ़ने के लिए उनके मामा नीरज पांडेय ने वेद विद्यालय में प्रवेश दिलवाया था। पिता ब्रह्मानंद द्विवेदी व माता रीता देवी के इकलौते पुत्र आशुतोष बचपन से ही मेधावी है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2018 में इन्हें वेद पाठ सुनाने पर लखनऊ में सम्मानित किया था।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पाक्‍सो का आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 06.09.2026 …