लखनऊ। बाराबंकी के हैदरगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे में दो कारों की टक्कर के बाद आग लग गई जिसमें जिंदा जलकर पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किमी 51. 600 पर सुबेहा के गांव डीह गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक्सप्रेस वे पर खड़ी एक वैगन आर में पीछे से एक ब्रेजा कार टकरा गई जिससे वैगन आर में लग गई और दोनों वाहन जल गए। हादसे में एक महिला व किशोरी सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों में नौ लोग सवार थे। सभी को हैदरगढ़ सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। घटनास्थल पर पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग मौजूद हैं। मामले की जांच की जा रही है। टकराने के बाद दोनों गाड़ियां जल गईं। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि एक कार गाजियाबाद की जबकि दूसरी दिल्ली की है। माना जा रहा है कि कार में पति-पत्नी और दो बच्चे थे। यह लोग पानी पीने के लिए कार रोक कर निकले थे तभी दूसरी कार आ टकराई। एसपी ने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वैगनआर कार में मृतक गुलिशता (49) पत्नी जावेद अशरफ वाराणसी मायका घोसी, समरीन (22) पुत्री जावेद अशरफ, इलमा खान (12) इश्मा खान (6) जियान (10) और घायल जीशान पुत्र गफ्फार खानपुर घोसी मऊ सवार थे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….