गाजीपुर। बिरनो ब्लाक के ग्राम पलहीपुर डंगरहा में पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन महादेव जी के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महादेव जी, लक्ष्मी जी एवं हनुमान जी के पूजन के बाद गौ पूजन तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर की गई। शिविर में ब्लॉक के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. चन्द्रकांत सिंह अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश चौहान रहे। सबसे पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई, इसके बाद गौ माता को माला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में किसान एवं पशुपालक शामिल हुए। विशेषज्ञों द्वारा पशुओं से संबंधित रोग, उनके उपचार एवं बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में श्री श्यामलाल यादव, मानिक चौहान, रामलखन चौहान, मारकण्डेय चौहान, नरसिंह चौहान, जयप्रकाश यादव, नंदू यादव, रामअवतार, रामबचन चौहान, पार्वती देवी, शनिचरी देवी, विमला देवी, बलवन्त, अंगद सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….