Breaking News

गाजीपुर: ग्रामीण सचिवालयों पर ताला बंद, सरकारी योजनाओं की जानकारी से ग्रामीण वंचित

गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र के विभिन्न सचिवालयों पर पिछले कई दिनों से ताला बंद होने के कारण ग्रामीणों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के जरगो, पलिया आदि गांवों में सचिवालय पर ताला बंद है।सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आमतौर पर सचिवालय में उपस्थित पंचायत सचिव द्वारा दी जाती है, लेकिन सचिवालय पर ताला बंद रहने से योजनाओं की जानकारी और लाभ दोनों पर जैसे ताला लग गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सचिवालय खुला रहने पर उन्हें समय-समय पर सरकारी योजनाओं की जानकारी, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बताया जाता था, जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ आसानी से मिल जाता था। लेकिन लगातार ताला बंद रहने से कई जरूरी कार्य अटक गए हैं और ग्रामीण असहाय महसूस कर रहे हैं। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सचिवालय को नियमित रूप से खोलने और योजनाओं से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। वही इस संबंध में खंड विकास अधिकारी कौस्तुभ मणि पाठक ने बताया कि सचिवालय के तालाबंदी की जानकारी मुझे नहीं है। अगर इस तरह की शिकायत अगर मिल रही है तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …