Breaking News

गाजीपुर: 17 दिसंबर को मनाया जाएगा पेंशनर्स दिवस

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सूचित किया है कि वित्त (सामान्य) अनुभाग-3, उ0प्र0 शासन के अनुपालन में अवगत कराना है कि वित्त विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष 17 दिसम्बर को प्रदेश के प्रत्येक जनपद में पेंशनर दिवस आयोजित किये जाने व पेंशनर्स दिवस को प्रभावकारी एवं सार्थक रूप से आयोजित किये जाने एवं जनपद के समस्त विभागाध्यक्षों/कार्यालयाध्यक्षों तथा जनपद के सभी पेंशनर्स संगठनों के पदाधिकारियों को पेंशनर दिवस में अनिवार्य रूप से बैठक में प्रतिभाग करने का निर्देश दिया गया है। अतएव उपरोक्त शासन के निर्देश के क्रम में दिनांक 17.12.2025 दिन बुधवार को समय दोपहर 12.00 बजे स्थल- जिला पंचायत सभागार गाजीपुर में आयोजित बैठक में स्वयं अथवा प्रतिनिधि के माध्यम से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

Image 1 Image 2

Check Also

टेरी पीजी कालेज गाजीपुर में बीसीए, बीबीए, एमसीए, एमबीए, ओ-लेवल में प्रवेश के लिए नामांकन फार्म जारी

गाजीपुर। विश्वविद्यालय एवं शासन के निर्देशानुसार समर्थ पोर्टल के तहत तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान …