Breaking News

आजमगढ़: अस्‍पताल में पुलिस को चकमा देकर हत्‍यारोपी बंदी फरार, 25 हजार का इनाम घोषित

आजमगढ़। जिले के मंडलीय कारागार का एक हत्यारोपी बंदी शुक्रवार तड़के जिला अस्पताल से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। फरार बंदी की पहचान उदय उर्फ ‘गुजराती’ के रूप में हुई है। वह गुजरात के अहमदाबाद थाना ईसानगर का मूल निवासी है तथा इन दिनों गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में रहता था। हत्या के मुकदमे में बंद उदय को 6 सितंबर 2021 को प्रशासनिक आधार पर गोरखपुर जेल से आजमगढ़ जेल भेजा गया था। वह पिछले चार वर्षों से आजमगढ़ जेल में बंद था। बताया जा रहा है कि उदय की तबीयत लंबे समय से खराब रहती थी और उसे हर 15 दिन में इलाज के लिए अस्पताल लाना पड़ता था। पाइल्स व खून की कमी की वजह से उसे 6 दिसंबर को फिर से मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की सुबह उदय टॉयलेट जाने के बहाने उठा और मौके का फायदा उठाकर सुरक्षा में तैनात जेलकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। काफी देर तक न मिलने पर दोनों सुरक्षाकर्मी उसकी तलाश करते रहे, लेकिन नाकाम रहने पर जेल प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …