Breaking News

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष को एमएलसी चंचल सिंह ने दी बधाई, कहा- पंकज चौधरी के नेतृत्‍व में 2027 में बनेगी बहुमत की सरकार

गाजीपुर। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष पद पर पंकज चौधरी के निर्वाचित होने पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने उन्‍हे बधाई दी और कहा कि पंकज चौधरी सात बार के सांसद और दो बार केंद्रिय मंत्री पद पर कार्य कर चुके है। संगठन और सरकार में दोनो में उन्‍हे कार्य करने का लंबा कुशल अनुभव है। भारतीय जनता पार्टी उनके नेतृत्‍व में 2027 के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीतेगी और योगी आदित्‍यनाथ एक बार पुन: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री बनेंगे। उन्‍होने कहा कि सीवर के निर्माण कार्य से नगरवासियो को भारी परेशानी हो रही है, इस समस्‍या से वह अवगत है शीघ्र ही ठोस और प्रभावी कार्यवाही होगी जिससे परेशानी दूर हो जायेगी।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 का हुआ आयोजन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 का सफलतापूर्वक …