गाजीपुर। यूसुफुपुर स्थित माता महाकाली मंदिर परिसर में नेत्र परीक्षण जांच शिविर का नि: शुल्क आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ो की संख्या में मरीजों ने अपना नेत्र परीक्षण कराकर दवा ड्रॉप लिया, नेत्र परीक्षण के दौरान 35 मोतियाबिंद के मरीज पाए गए , जिनका ऑपरेशन मां दुलेश्वरी नेत्र चिकित्सालय गाज़ीपुर नेत्र चिकित्सिका डॉक्टर ए के राय के द्वारा किया जाएगा ।जिसमें मुख्य रूप से रोगीयों की जांच कर उनको नि: शुल्क दवा दिया । सम्पूर्ण नि: शुल्क नेत्र परीक्षण का आयोजन प्रसिद्ध समाज सेविका मीरा राय द्वारा किया गया था। समाज सेवीका सर्वप्रथम चिकित्सकों के साथ माता महाकाली का दर्शन पूजन किया । इसके पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और समाज सेविका ने अपने हाथों से रोगीयों को दवा वितरित किया ।इस मौके पर उपस्थित समाज सेविका मीरा राय के अतिरिक्त विनोद मद्धेशिया, हिमांशु कुशवाहा , बलराम जी, राम जी गोरख सिंह यादव आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिन्होंने रोगीयों की परिक्षण के दौरान सहायता की। अंत में मंदिर के पुजारी सत्य प्रकाश उर्फ मुकेश जी ने सभी को आशिष देकर शिघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….