Breaking News

गाजीपुर: हेरोईन तस्‍करो पर रखें कड़ी नजर, नियमित करें निगरानी- डीएम

गाजीपुर! जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में एन-कार्ड की जनपद स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने एन-कार्ड की जनपद स्तरीय समिति की बैठक में निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थानों पर जहां ड्रग्स के साथ किसी प्रकार की मादक पदार्थो की बिक्री की संभावना हो, वहां नियमित पेट्रोलिंग की जाए, जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, समय समय पर निरीक्षण व आकस्मिक चेकिंग तथा मेडिकल स्टोरो का लाईसेंस चेक किया जाये। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि हीरोईन तस्करो को निरंतर निगरानी करते हए कड़ी कारवाही की जाय। उन्होने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एंव पुलिस अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा नशे के विरूद्ध जागरूकता सम्बन्धित आयोजन का निर्देश देते हुए छात्राओ एवं युवाओ को नशे के दुष्टपरिणाम के विषय मे निरन्तर जागरूक किया जाये। उन्होने सीजर सैंपल की आख्या समयान्तर्गत प्रेषित करने के साथ नशीली दवाओ/ड्रग्स पर कार्यवाही करते हुए अधिक से अधिक बरामदगी का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …