Breaking News

गाजीपुर: बहरियाबाद पुलिस ने 17 गुम मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे

गाज़ीपुर। 22 दिसंबर को थाना बहरियाबाद पुलिस द्वारा विभिन्न मंदिरों एवं बाजारों से गुम हुए कुल 17 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2,61,000 रुपये है, को सीईआईआर पोर्टल की मदद से सफलतापूर्वक बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा मंदिरों व बाजारों से गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर गाजीपुर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सैदपुर के निकट पर्यवेक्षण में थाना बहरियाबाद के थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह सफलता प्राप्त की।बरामद किए गए मोबाइल फोन विभिन्न स्थानों से गुम हुए थे, जिन्हें सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ट्रेस किया गया। इसके पश्चात मोबाइल स्वामियों से दूरभाष पर संपर्क कर उन्हें स्थानीय थाना बुलाकर उनके मोबाइल सुपुर्द किए गए।पुलिस की इस पहल से आम जनता में विश्वास बढ़ा है और लोगों ने पुलिस प्रशासन की सराहना की है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 का हुआ आयोजन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 का सफलतापूर्वक …