Breaking News

गाजीपुर: 85 लाख रूपये के अवैध हेरोईन के साथ तस्‍कर पंकज कुमार गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना जमानिया व एएनटीएफ  पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 425 ग्राम नाजायज हिरोईन ( जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 85 लाख रु0) व 01 अदद एन्ड्राईड मोबाईल के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 22.12.2025 को  थाना जमानिया व व  एएनटीएफ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ (हिरोइन) की अवैध तस्करी करने वाले 01 नफर अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र नथुनी राम को 425 ग्राम मादक पदार्थ हिरोईन के साथ पाण्डेय मोड़ से दिलदारनगर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 462/2025 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 का हुआ आयोजन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 का सफलतापूर्वक …