Breaking News

सियासत के बीच पीएम मोदी से मिले डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक

लखनऊ। बीजेपी के ब्राह्मण विधायकों की बैठक के बाद सियासत तेज हो गई और इसी दौरान अब दिल्ली जाकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. हालांकि उनकी यह मुलाकात वाराणसी के नेशनल बॉलीबॉल चैंपियनशिप के निमंत्रण को लेकर है। दिल्ली पहुंचकर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है और उन्हें 4-11 जनवरी के बीच वाराणसी में होने वाले नेशनल बॉलीबॉल चैंपियनशिप के आयोजन का निमंत्रण दिया। वहीं इस मुलाकात को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“आज दिल्ली में विश्व के लोकप्रिय नेता, हमारे पथ प्रदर्शक, प्रेरणास्रोत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय भेंटकर स्नेहिल सानिध्य व कुशल मार्गदर्शन प्राप्त किया. अपना बहुमूल्य समय व मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री आपका हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं. इस अवसर पर महापौर वाराणसी अशोक तिवारी उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …