Breaking News

गाजीपुर: गहमर हत्‍याकांड का अभियुक्‍त ओम सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार  

गाजीपुर। अपराध एवम् अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना गहमर व चौकी प्रभारी सेवराई रात्रि गश्त में क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की गहमर हत्या में वांछित अभियुक्त ओम सिंह पुत्र सुनील सिंह नि0 ग्राम गहमर पट्टी खेलूराय थाना गहमर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 19 वर्ष थाना क्षेत्र में मौजूद है और कही भागने के फिराक में है। अगर जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय हमराहियान जब मठिया घाट के पास पहुंचे तो सामने से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया व पुलिस टीम को देखकर पुलिस टीम पर जान  से मारने की नियत से निशाना लगाकर फायर करने लगा, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में संतुलित फायरिंग की गयी तो उसके बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जिला सीएचसी भदौरा गाजीपुर उपचार हेतु भेजा गया। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …