गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासीय मेडिकल कालेज के चिकित्सकों ने ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर चिकित्सा के क्षेत्र में इतिहास रचा है। इस संबंध में गाजीपुर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा ने बताया कि मेडिकल कालेज में न्यूरो सर्जन अग्रज मिश्रा ने मरीज का ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया है। आज मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चला गया है। इस ऑपरेशन में मरीज के मरने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है। उन्होने बताया कि डा. अग्रज मिश्रा ने मेडिकल कालेज में करीब डेढ वर्षों से कार्यरत हैं। जब मेडिकल कालेज के पास संसाधन उपलब्ध हुए तब इन्होने आपरेशन करना शुरु कर दिया। अग्रज मिश्रा की टीम ने सर्वाइकल स्पाइन और ब्रेन ट्यूमर आदि जटिल आपरेशन करके मेडिकल कालेज का नाम रोशन किया है। इस आपरेशन में एनेसथिसिया के डाक्टर उदय सिंह, डा. विनित मिश्रा, डा. राजकुमार मिश्रा, डा. अनामिका, डा. हिमाशु और डा. स्पर्श और ओटी की टीम के सहयोग से यह कार्य संपन्न हो पाया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….