Breaking News

गाजीपुर: 20 वर्ष बाद बसपा की टूटी परिपार्टी, रमेश कुशवाहा बनायें गये जिलाध्‍यक्ष, कार्यकर्ताओ ने किया स्‍वागत

गाजीपुर। जिले में बहुजन समाज पार्टी ने लगभग 20 वर्षो के बाद अपने परिपार्टी को तोड़ते हुए एक बार फिर अति पिछड़े पर दांव लगाते हुए रमेश कुशवाहा को जिलाध्‍यक्ष बनाया है। नवनिर्वाचित रमेश कुशवाहा का आज पार्टी के जिला कार्यालय में भव्‍य स्‍वागत हुआ। इस अवसर पर पार्टी के को-आर्डिनेटर व वरिष्‍ठ नेताओ सहित कार्यकर्ताओ ने रमेश कुशवाहा का स्‍वागत किया। लगभग 15 साल बाद बसपा सत्‍ता से बाहर रहने के बाद अब अपने राजनीतिक रणनीति में बदलाव कर रही है। पहले बसपा के साथ अति पिछड़ो का एक अटूट गठजोड़ था लेकिन जबसे अति पिछड़ो का बसपा से विश्‍वास टूटा और भाजपा के साथ चला गया तबसे बहुजन समाज पार्टी सत्‍ता से बाहर हो गयी। पुरानी गलतियो को सुधारते हुए अब बसपा ने फिर से अति पिछड़ो को जोड़ने का कवायद शुरू कर दी है जिसके क्रम में रमेश कुशवाहा को जिलाध्‍यक्ष बनाया है, रमेश कुशवाहा जखनियां के बरईपारा गांव के निवासी है। अब देखना है कि रमेश कुशवाहा अपने पाले में कितने स्‍वजातीय बंधु को लायेंगे। इस अवसर पर को-आर्डिनेटर विनोद बागड़ी, डॉ. विनोद, सुभाष राम, गुड्डू राम, धनंजय मौर्या, उमेश सिंह, परवेज खां, पुनवासी पाल, कमलेश सैनी, दीवाकर कलाम आदि सैड़को कार्यकर्ता उपस्थिति थे।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …