मऊ। सेराजेम मऊ सुनीता थेरेपी सेंटर में 28 -12 -2025 दिन रविवार को 15वीं वर्षगांठ और सम्मान समारोह का आयोजन किया क्या जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर विनोद कुमार दंत चिकित्सक नरेंद्र कुशवाहा और सर्वेश राय जी उपस्थित रहे जिनका सेंटर इंचार्ज सुनीता पांडे ने सभी मेहमानों का बुके और अंग वस्त्र देकर सम्मानित की कार्यक्रम में आए हुए सभी आगंतुओं को अध्यक्ष जी के द्वारा सर्टिफिकेट , और बेल्ट,आई कवर दिया गया। साथ ही साथ कार्यक्रम का संचालन करते हुए रंजीत जी ने कहा कि सेरेजम पिछले 15 सालों से निशुल्क थर्मल मसाज थेरेपी देकर रीड की हड्डी के जरिए लोगों के नर्वस सिस्टम को फिट रखने का काम कर रहा है। साथ ही साथ कार्यक्रम मैं अध्यक्ष जी ने सेरेजम का सराहना किया की जो की पिछले ज15 सालों से जनपद में फ्री थेरेपी देकर के लोगों को जीवन लाभ पहुंचा रहा है उन्होंने सुझाव भी दिया कि तहसील अस्तर पर भी कैंप लगाए और इसकी जागरूकता को बढ़ाएं और इसके लिए सुनीता जी का आभार प्रकट किया और साथ ही साथ तन मन धन से किसी भी अवसर पर सेराजेम के साथ खड़े रहने का भी आश्वासन दिये कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर नरेंद्र कुशवाहा जी मुंह और दांतों के प्रति बहुत सी ऐसी बातें लोगों को बताते हुए जागरूक किए। और अंत में सफलतापूर्वक कार्यक्रम को समाप्त किया गया कार्यक्रम में उपस्थित पवन सिंह, कौशल , कृष्ण मुरारी पांडे ,ममता ,शालिनी रेशमा, रंजन ,ज्योति , गिरीश चंद्र गुप्ता, आदि स्टाफ उपस्थित रहे और इसे सफलतापूर्वक सम्मान समारोह और 15वीं वर्षगांठ संपन्न हुआ।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….