गाजीपुर। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी विधानसभा स्तर पर जमानिया नगर के पांडेय मोड़ स्थित बजरंग आई टी आई कॉलेज में अटल स्मृति सम्मेलन का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि चंदौली जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष माननीय सुरेन्द्र सिंह जी ने अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें भारतीय राजनीति का युग पुरुष बताया। भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राय जी ने मुख्य अतिथि चंदौली जिले के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह का स्वागत किया। सम्मेलन की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ,डॉक्टर श्यामप्रसाद मुखर्जी जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि कर किया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ भाजपा नेता देवव्रत चौबे जी के असामयिक निधन पर सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख के भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। उक्त अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक सुनीता सिंह,जिला मंत्री विष्णु प्रताप सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष जमानिया जयप्रकाश गुप्ता,जिलामंत्री विष्णु प्रताप सिंह जी, मंडल अध्यक्ष संदीप,तारकेश्वर,जयप्रकाश,अमित सिंह,राजीव चतुर्वेदी,मीडिया प्रभारी संजीत यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….