Breaking News

गाजीपुर: ट्रेन दुर्घटना में वरिष्‍ठ भाजपा नेता देवव्रत चौबे की मौत

गाजीपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवव्रत चौबे 65 वर्ष की कल रविवार को सायंकाल सिधौना हाल्ट पर हुई ट्रेन से दुर्घटना मे निधन पश्चात आज सोमवार को पूर्वाह्न 10 बजे शव का अन्त्य परिक्षण (पोस्टमार्टम) गाजीपुर शव विच्छेदन गृह पर हुआ। शव विच्छेदन के पश्चात पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव खानपुर थाना क्षेत्र के गोरखा गांव पहुंचा जहां शुभचिंतकों एवं क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। देवव्रत चौबे पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के कार्यसमिति में जिला उपाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय की कार्यसमिति मे जिला महामंत्री व पूर्व जिलाध्यक्ष रामतेज पाण्डेय की टीम मे जिला मीडिया प्रभारी के पद पर संगठन मे काम कर चुके थे। तथा वर्तमान समय मे भी सक्रिय रहकर संगठन कार्यो मे लगे थे। भाजपा नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी झंडा उनके शव पर ओढ़ाया और श्रद्धांजलि दी।भाजपा नेता के अंत्यपरीक्षण व अंत्येष्टि स्थल कैथी गंगा घाट पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, विजय शंकर राय, बृजेन्द्र राय,प्रवीण सिंह,प्रो शोभनाथ यादव,दयाशंकर पांडेय, विनोद अग्रवाल,अखिलेश सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, संकठा प्रसाद मिश्र,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, चतुर्भुज चौबे, राकेश यादव, बृजनंदन सिंह,राजन प्रजापति, संतोष चौहान,अचल सिंह,राधा विनोद तिवारी,श्याम कुंवर मौर्य,संतोष भारद्वाज,लाल जी गुप्ता आदि मौजूद रहे।इस अवसर पर देवव्रत चौबे के कनिष्ठ सुपुत्र विवेक चौबे भी मौजूद थे। मुखाग्नि बड़े बेटे विवेक चौबे ने दी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …