Breaking News

आजमगढ़: ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे ट्रैफिक सिपाही की दम घुटने से मौत

आजमगढ़। ठंड से बचने के लिए कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर सो रहे ट्रैफिक सिपाही रंजीत मौर्य की दम घुटने से मौत हो गई। सोमवार की सुबह सूचना मिलने पर कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस पहुंची तो सिपाही मृत पड़ा था। मौके पर फॉरेंसिक टीम व पुलिस ने पहुंचकर छानबीन शुरू की। बलिया जिले का रंजीत मौर्य वर्ष 2018 में भर्ती हुआ था। वह वर्तमान में आजमगढ़ में ट्रैफिक सिपाही के रूप में नियुक्त था। रविवार की रात वह ड्यूटी करने के बाद कोलघाट स्थित अभय श्रीवास्तव के मकान में अपने किराए के कमरे में पहुंचा। रात में ठंड से बचाव के लिए कोयले की अंगीठी जलाकर सो गया। इस दौरान दम घुटने से सिपाही की मौत हो गई। सोमवार की सुबह काफी देर तक उसका कमरा जब नहीं खुला तो बगल के लोगों ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो सिपाही अचेतावस्था में पड़ा था। सूचना पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई और जांच में जुट गई। सीओ शुभम तोदी ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई। प्रथम दृष्टया दम घुटने से मौत हुई प्रतीत हो रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

वाराणसी: शिक्षक दिवस पर डॉ सन्ध्या यादव राष्ट्रीय शिक्षक शिरोमणि सम्मान-2026 से सम्मानित

वाराणसी। नंदगंज चौरा गांव, गाजीपुर की वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विषेषज्ञ एवं एसोसिएट प्रोफेसर …