Breaking News

गाजीपुर: बिरनो में अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी सम्मेलन हुआ आयोजन

गाजीपुर। बिरनो क्षेत्र स्थित अभय कोल्ड स्टोरेज में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने सहभागिता की। सम्मेलन का उद्देश्य अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी वाराणसी राम प्रकाश दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को एक नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने भारत को वैश्विक मंच पर मजबूत पहचान दिलाई और देश को डिजिटल इंडिया की ओर अग्रसर करने की नींव रखी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज विपक्ष पूरी तरह हताश और निराश दिखाई दे रहा है। श्री दुबे ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केवल भीड़ जुटा लेने से कार्यक्रम का उद्देश्य पूरा नहीं होता, बल्कि यदि पांच कार्यकर्ता भी पूरी निष्ठा और संघर्ष के साथ काम करें तो वे समाज में बड़ा संदेश दे सकते हैं। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के पदचिह्नों पर चलने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश सेवा को समर्पित कर दिया। उनके जैसा दूरदर्शी, संवेदनशील और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाला प्रधानमंत्री न तो आज तक हुआ है और न ही भविष्य में होने की संभावना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वर्ष 2027 में जंगीपुर विधानसभा को जीतकर तीसरी बार प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई जाएगी। ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके कार्यकाल के दौरान थे। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन सादगी, सिद्धांत और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, प्रवीण सिंह, रामनरेश कुशवाहा, अवधेश राजभर,मनोज सिंह, कुंवर रमेश सिंह पप्पू, ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह, शैलेश राम, संकटा प्रसाद मिश्रा, राकेश यादव, प्रमोद सिंह, पिंटू सिंह, अभिमन्यु सिंह मन्नू, तेजप्रताप सिंह, चतुर्भुज चौबे, अवधेश कुशवाहा सहित मंडल के सभी मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन का समापन अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ हुआ।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …