Breaking News

गाजीपुर: ब्‍लाक स्‍तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में तलवल व डीलिया की टीम संयुक्‍त रुप से हुई विजेता

गाजीपुर। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता – मेरा युवा भारत गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार। विकासखंड सदर मे दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक कन्या पाठशाला बबेडी़ में किया गया जिसमें कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग़ किया। वालीबाल में तलवल एवं डीलिया ने संयुक्त टीम बनाकर विजेता एवं युवा मंडल बबेडी उपविजेता रही। कबड्डी में युवा मंडल बबेड़ी विजेता तथा युवा मंडल सकरताली उपविजेता रही। 100 मी बालिका में अंजलि दीप प्रथम एवं अर्पिता यादव द्वितीय स्थान तथा अंशिका यादव तृतीय स्थान पर रही। बैडमिंटन में सुरभि प्रथम आमनी द्वितीय पर रही ।लंबी कूद एवं ऊंची कूद में उत्कर्ष प्रथम एवं अमन द्वितीय तथा प्रिंस तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण ग्राम प्रतिनिधि संजय यादव एवं काउंसलर परिवार परामर्श केंद्र गाज़ीपुर  कमरुद्दीन जी ने किया इन्होंने मेरा युवा भारत के कार्य को सराह तथा युवाओं में प्रेरणा का स्रोत पैदा किया। संचालन राम आधार यादव ने किया।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: अंडर 14 पुरुष का अंतर मंडलीय क्रिकेट ट्रायल 21 व 22 अक्टूबर को प्रयागराज में – शाश्वत सिंह

गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह सिंह …