Breaking News

गाजीपुर: तेजपुरा मरदह‍ में पांच जनवरी को आयोजित होगा किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम

गाजीपुर। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर लिमिटेड, (भारत सरकार का उपक्रम) द्वारा एक किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पांच जनवरी को ग्राम तेजपुरा, मरदह, गाज़ीपुर में दिन में 11 बजे से होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि वैज्ञानिकों  द्वारा हमारे किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और संसाधनों के बारे में प्रशिक्षित करना है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीयूष मोर्डिया, IPS, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक,  वाराणसी उत्तर प्रदेश, होंगे। जिसकी अध्‍यक्षता डॉ.अजय शंकर सिंह, ICAS, प्रधान मुख्य लेखा नियंत्रक,गृह मंत्रालय, भारत सरकार करेंगे। कृपया अपनी उपस्थिति की पुष्टि करें और हमसे जुड़कर इस लाभप्रद किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा बनें।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: गोपीनाथ पीजी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

गाज़ीपुर। गोपीनाथ पीजी कॉलेज बहादुरगंज में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ …