Breaking News

सत्‍ताधारी विधायकों ने सीएम योगी को लिखा पत्र, पुलिस भर्ती में की आयु सीमा में छूट देने की मांग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए जारी किए गए विज्ञापन के बाद सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी सरकार से आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने की मांग कर रहे हैं। इन अभ्यर्थियों के समर्थन में अब यूपी सरकार के राज्य मंत्री व एनडीए विधायकों ने भी आवाज उठाई है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में तीन साल की छूट देने की मांग की है। इस संबंध में राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार, निषाद पार्टी के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी और भाजपा के हैदरगढ़ से विधायक दिनेश रावत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। अनिल त्रिपाठी ने सीएम योगी को लिखे गए अपने पत्र में कहा कि इस प्रकरण में 18 नवंबर 2025 को गोरखपुर के जनता दरबार में आपने वादा किया था कि अभ्यर्थियों को तीन साल की छूट दी जाएगी पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी होने के बाद छूट प्रदान नहीं की गई है। वहीं, प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार व भाजपा विधायक दिनेश रावत ने भी पत्र लिखकर अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट देने की मांग की है। इसके पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर बयान जारी कर अभ्यर्थियों का समर्थन किया था। उन्होंने अपने बयान में कहा कि भाजपा सरकार की ख़ामियों के कारण अनियमित हुई पुलिस भर्ती और उसकी वजह से ओवरएज हो गये अभ्यर्थियों को उम्र की छूट देकर, उप्र सरकार नव वर्ष का तोहफ़ा दे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …