Breaking News

अखिलेश यादव के बाटी चोखा की दावत से गरमाई यूपी की सियासत

लखनऊ। यूपी की सियासत में समाजवादी पार्टी ने साल के पहले ही दिन बाटी चोखा खिलाकर बहुत दूर तक निशाना साधा है. 1 जनवरी को गुनगुनी धूप में लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में बाटी चोखा बना और आयोजन में हर वर्ग के लोगों को बाटी चोखा खिलाया गया। आम लोग भी आए, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी स्वाद लिया. वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लोगों से मुलाकात भी की. समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव तो बीजेपी के ब्राह्मण विधाकों के लिए अपनी पार्टी के दरवाजे तक खोल चुके हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘बीजेपी के सदस्य जाति के आधार पर बात करते हैं. हम तो कहेंगे ब्राह्मण समाज के लोग कल जो मीटिंग हुई है वह सब लोग हमारे समाजवादी पार्टी में आए उनका सम्मान मिलेगा। राजनीति के विश्लेषकों का मानना है कि इस आयोजन को करवाने वाली पार्टी तो SP थी लेकिन निशाना बीजेपी पर था. पहले ही अखिलेश समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता कहते रहे हैं कि यूपी बीजेपी में गुटबाजी चल रही है…पार्टी की ब्राह्मण लॉबी, सीएम योगी से खफा है…तभी तो ब्राह्मण विधायकों को अलग से बैठक करनी पड़ रही है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि यूपी में जाति के आंकड़ों का हिसाब-किताब क्या कहता है। उत्तर प्रदेश की सियासत में जाति आधारित वोट गणित हमेशा निर्णायक रहा है. विधानसभा चुनाव 2022 के आंकड़े बताते हैं कि ब्राह्मण और ठाकुर मतदाताओं का बड़ा झुकाव बीजेपी की ओर रहा, जहां ब्राह्मणों के 89 प्रतिशत और ठाकुरों के 87 प्रतिशत वोट बीजेपी+ को मिले, जबकि यादवों के 83 प्रतिशत और मुस्लिमों के 79 प्रतिशत वोट सपा+ के खाते में गए।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …