Breaking News

गाजीपुर: सावित्रीबाई फुले की जयंती पर वंचित बच्चों संग प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित

गाजीपुर। नारी शिक्षा की अग्रदूत एवं महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती सृष्टि सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में गोविंदपुर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजसेवी राजकुमार मौर्य ने सावित्रीबाई फुले को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि उन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी शिक्षा की ज्योति जलाकर महिलाओं और वंचित वर्गों को समानता, सम्मान और स्वाभिमान का मार्ग दिखाया। उनका संपूर्ण जीवन समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम की शुरुआत सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात समाजसेवी राजकुमार मौर्य ने वंचित समुदाय के बच्चों में अपने हाथों से मिठाई वितरित कर उन्हें शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है और सावित्रीबाई फुले का संघर्ष आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। इस अवसर पर अनिल कुमार मौर्य, जय मां काली स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा मीरा देवी, वंचित समुदाय के बच्चों को प्रशिक्षण दे रहीं प्रशिक्षिका सोनम राजभर, नंदलाल सिपाही, मुनेश्वर सागर,नंदू भारती ,सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का संचालन यूनिटी फाउंडेशन के संस्थापक हिमांशु मौर्य ने किया तथा वर्तमान समय में महिला शिक्षा स्वास्थ्यकी स्थितियों में सुधार पर ध्यान आकृष्ट कराया तथा सभी ने सावित्रीबाई फुले के विचारों को आत्मसात करने और शिक्षा के क्षेत्र में उनके संघर्ष से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …