Breaking News

प्रोफेसर डा. जेपी सैनी होंगे लखनऊ विश्‍वविद्यालय के नए कुलपति

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्‍वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति प्रोफेसर डा जेपी सैनी को लखनऊ विश्‍वविद्यालय का नया कुलपति बनाया गया है। यह आदेश उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने तीन जनवरी को जारी किया है। आदेश में कार्यभार ग्रहण करने से तीन वर्ष के लिए उनको कुलपति नियुक्‍त किया गया है। ज्ञातव्‍य है कि कुलपति जेपी सैनी ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्‍वविद्यालय गोरखपुर में ऐतिहासिक कार्य किये। विश्‍वविद्यालय के इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, फेकेल्‍टी, भर्ती, मेडिकल कालेज की स्‍थापना, एआई लै‍ब, फोरेंसिक लैब, आदि सैकड़ों ऐसे कार्य किये जिससे कि इस विश्‍वविद्यालय को विश्‍व की रैकिंग में महत्‍वपूर्ण स्‍थान मिला इसके अलावा देश और यूपी में भी श्रेष्‍ठ रैंकिंग पाने में विश्‍वविद्यालय ने सफलता प्राप्‍त की। इनके कार्यो की सराहन स्‍वयं राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रशस्ति पत्र जारी कर किया था।

 

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …