Breaking News

गाजीपुर: एसआईआर में सपा कार्यकर्ता पास, फार्म-6 भरने के लिए कसे कमर- विधायक वीरेंद्र यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में मुख्य रूप से जंगीपुर के विधायक डॉ वीरेंद्र यादव व जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल राजभर  उपस्थित रहे,बैठक को संबोधन करने से पहले जंगीपुर के विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने समस्त नेता कार्यकर्ताओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं दिए ,बैठक को संबोधित करते हुए डॉ वीरेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी के अनेक आनुषांगिक संगठन काम करते हैं जैसे – हिंदू वाहिनी,RSS, बजरंग दल इत्यादि संगठन है जो बीजेपी के लिए काम करती हैं,आगे विधायक ने कहा कि हमारा समाजवादी संगठन प्रत्यक्ष रूप से काम करता हैं,जो हर समाज हर जाति में  काम करता है,विधायक ने आगे कहा कि आगे हमारे कार्यकर्ताओं को और मजबूती के साथ काम करना है, विधायक ने आगे कहा कि S.I.R में आप सभी कार्यकर्ता बिना ट्रेनिग के ही पास हो गए हैं,लेकिन हमारी अगली लड़ाई फॉर्म 6 भरने की है जो आप को मजबूती के साथ भरवाने का काम करना है, विधायक ने कहा कि आप सभी को अगर कोई परेशानी आ रही है तो तुरन्त आप हमको जानकारी देने का काम करेंगे, यादव ने कहा कि हमारा P.D.A अब मजबूत हो रहा तो इसी की वजह से बीजेपी चिन्तित हैं,विधायक ने विहार चुनाव का ज़िक्र करते हुए कहा कि बिहार S.I.R में जो गड़बड़ियां किए गए वैसे उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में नहीं हो पाएगा क्यू की हमारा कार्यकर्ता बहुत सक्रिय हैं,विधायक ने आगे कहा कि पूर्वांचल समाजवादियों का गढ़ है, और आप जंगीपुर के कार्यकर्ता सातों विधानसभा के सीटों को सुरक्षित रखने का काम करते हैं जिससे आप सभी बधाई के पात्र हैं,विधायक ने हर कार्यकर्ता को PDA के लोगों को जोड़ने का आग्रह किया,विधायक ने 2027 का आगाज करते हुए कहा कि आज से ही आप सभी कार्यकर्ता संकल्प ले की आने वाले 2027 में माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करेंगे हम आप से यही आसा और उम्मीद करते हैं ।बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल राजभर ने कहा कि क्षेत्र में जो भी समस्या आती है  विधायक डॉ० वीरेन्द्र यादव उसका निदान कराने के लिए अग्रसर होकर उसे सुलझाने का काम करते हैं, राजभर ने आगे कहा कि पूरे विधानसभा में अनेक जगहों पर इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाने में मदत किए इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष एवं जंगीपुर के विधायक ने अहम भूमिका निभाई इसके लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं,राजभर ने आगे कहा कि बीजेपी अपने कर्म से ही 2027 में जाने वाली हैं आगे राजभर ने अन्त में कहा कि कानून को लेकर, भ्रष्टाचार को लेकर, महंगाई को लेकर इन सभी कार्यों में बीजेपी की सरकार हर तरह से नाकाम साबित हुई है,कार्यक्रम के अन्त में फुटबॉल के अंतरास्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी संदीप यादव ग्राम – इजरी का माल्यार्पण करके विधायक ने स्वागत किया और बधाई दिया,बैठक में मुख्य रूप से जिला महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा, महिला जिला अध्यक्ष विभा पाल,बुद्धिराम पाल, विधानसभा महिला अध्यक्ष सुनीता यादव, मुन्नर बिंद, शंकर बिंद, राकेश खरवार, सुरेन्द्र नाथ राय, बल्ली प्रधान, अम्बिका राजभर, अवधेश प्रधान, रमेश सिंह, रिंकू सिंह, रामाशीष कुशवाहा, सचिन कुशवाहा, आनन्द खरवार, ब्लाक अध्यक्ष दारा यादव, राजेन्द्र यादव, रामप्रकाश यादव, राजेन्द्र यादव 2, निर्मल यादव, ओमप्रकाश यादव, राकेश यादव, रामभरोस यादव, सदानंद यादव , विजय  यादव,सुनील यादव सोनू इत्यादि लोग उपस्थित रहे,बैठक के अंत में विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने सभी नेता कार्यकर्ताओं को नव वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बैठक के समापन की घोषणा की,बैठक का संचालन विधानसभा महासचिव जितेन्द्र चौहान ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …