Breaking News

आजमगढ़: अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवारों को मारी टक्‍कर, दो की मौत

आजमगढ़। आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया. ठेकमा से आजमगढ़ की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया. हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई. हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवागमन बहाल कराया. पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, चौकी इंचार्ज गंभीरपुर संदीप के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर बाजार में रविवार रात बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी. इसमें दोनों युवकों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के बाद घटनास्थल पर जाम लग गया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जाम खुलवाया. साथ ही ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतकों की पहचान संतोष यादव (40) व संदीप यादव (32 ) के रूप में हुई है. हिरासत में लिए गए ट्रेलर चालक से पूछताछ की जा रही है. वहीं, हादसे के बाद युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …