Breaking News

चंदौली: सड़क हादसे में किसान घायल, इलाज के दौरान मौत

चंदौली। नौगढ़-नौगढ़ मधुपुर मार्ग पर डुमरिया मोड़ के समीप दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में एक किसान घायल हो गया और सड़क किनारे तड़प रहा था। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस की नजर उस पर पड़ी तो आनन- फानन उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। यहां गंभीर हालत देख डॉक्टर ने बीएचयू रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गश्त के दौरान सोमवार की रात में रात एक बजे सड़क पर बाइक गिरी देख पुलिस ने गाड़ी रोकी। देखा तो सड़क किनारे एक शख्स घायल अवस्था में पड़ा था। आनन-फानन पुलिस ने अपने वाहन से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर चंद्र ने हालत गंभीर देखकर उसे बीएचयू रेफर कर दिया। उधर, घायल के मोबाइल से नंबर निकालकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शख्स के परिजन तत्काल अस्पताल पहुंचे। घायल की पहचान मोहन यादव निवासी चिकनी थाना चकरघट्टा के रूप में हुई। परिजन घायल को लेकर बीएचयू पहुंचे, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी बिंदा और बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल है। मोहन यादव खेती करके परिवार का पालन पोषण करता था। परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा डब्लू (22) और छोटा बेटा राकेश (18) है और बेटी सरिता (20) है। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह मोहन यादव अपनी बहन के घर मधुपुर गए थे। शाम सात बजे फोन पर बात हुई थी तो बताया कि वे घर लौट रहे हैं। उधर, रास्ते में यह हादसा हो गया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …