Breaking News

वाराणसी: सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहें युवक को डंफर ने रौंदा, मौत

वाराणसी। जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव के पास मंगलवार सुबह अग्निवीर सेना भर्ती की तैयारी कर रहे आकाश निषाद (20) को डंपर ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन समेत डंपर चालक भाग निकला। परिजनों और ग्रामीणों ने 20 मिनट तक हाईवे जाम कर दिया। पुलिस के समझाने पर आक्रोशित लोग शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।आकाश ढाका गांव निवासी कमल निषाद का इकलौता बेटा था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह अग्निवीर सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। मंगलवार सुबह वह दौड़ लगाते हुए मोलनापुर के पास पहुंचा। गाजीपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे रौंद दिया। थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया डंपर चालक की पहचान की जा रही है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।आकाश तीन बहनों में अकेला भाई था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक करने के साथ ही बहनों की शादी की जिम्मेदारी भी संभालना चाहता था। सेना भर्ती के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था। परिजनों ने बताया कि रोज साइकिल से सुभाष इंटर कॉलेज के खेल मैदान चौबेपुर आता था और यहां से तैयारी करने वाले अन्य युवकों के साथ दौड़ लगाता था। साथियों ने बताया कि उसकी दौड़ अच्छी थी और वह भर्ती हो जाता।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …