Breaking News

सीएम योगी से मिल लखनऊ विश्‍वविद्यालय के कुलपति जेपी सैनी, लिया आशीर्वाद व मार्गदर्शन  

लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से लखनऊ विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डा. जेपी सैनी ने उनके आवास पर मुलाकात किया। लखनऊ विश्‍वविद्यालय के कुलपति पद पर नामित होने के बाद जेपी सैनी ने सीएम योगी से मिलकर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्‍त किया। ज्ञातव्‍य है कि जेपी सैनी मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्‍वविद्यालय गोरखपुर में कार्यरत हैं। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्‍वविद्यालय गोरखपुर में जेपी सैनी ने अपने कार्यकाल में भगीरथ प्रयास और अथक मेहनत से इस टेक्‍निकल यूनिवर्सिटी को प्रदेश, देश सहित पूरे विश्‍व के रैंकिंग में स्‍थापित किया। टेक्निकल यूनिवर्सिटी में मेडिकल कालेज की स्‍थापना के लिए भी स्‍वीकृति मिली। इसके अलावा बड़ी-बड़ी कंपनियां विश्‍वविद्यालय में आई और कैम्‍पस सलेक्शन करके छात्रों को रोजगार दिया। ग्रीन हाईड्रोजन, फोरेंसिक लैब, एआई लैब, आदि बड़ी परियोजनाओं को विश्‍वविद्यालय में स्‍थापित किया। इनके कार्यों से प्रभावित होकर राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल ने इन्‍हे प्रशस्‍ति पत्र देकर सम्‍मानित भी किया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: लाखों रुपये के अवैध गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 कमलेश …