Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर: विकसित भारत: स्व बोध उठो और जागो” विषयक राष्ट्रीय लेख-लेखन प्रतियोगिता का पोस्टर हुआ विमोचन

लखनऊ। भारतीय शिक्षण मंडल युवा गतिविधि द्वारा राष्ट्रीय लेख प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति और भा.शि.मं.गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष प्रो जय प्रकाश सैनी द्वारा किया गया। राष्ट्रीय युवा दिवस (12 जनवरी) के अवसर पर भारतीय शिक्षण मंडल की युवा गतिविधि द्वारा ‘विकसित भारत: स्व-बोध—उठो और जागो (स्वामी विवेकानंद की दृष्टि में)’ विषय पर एक राष्ट्रीय स्तर की लेख-लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में आत्मचेतना (स्व-बोध), राष्ट्रबोध, चरित्र-निर्माण और नेतृत्व-दृष्टि को सुदृढ़ करना है, जिससे विकसित भारत की अवधारणा को केवल भौतिक प्रगति तक सीमित न रखकर सांस्कृतिक और वैचारिक उन्नयन के रूप में समझा जा सके। प्रतियोगिता में महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर के स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), पीएचडी शोधार्थी तथा युवा शिक्षक भाग ले सकते हैं। आयोजन ऑनलाइन माध्यम से होगा। लेखों की शब्द-सीमा 500 से 750 शब्द निर्धारित की गई है। प्रस्तुत लेख मौलिक, विश्लेषणात्मक और विचारप्रधान होने चाहिए। मुख्य विषयों में स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचार, पत्र एवं भाषण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पंच परिवर्तन—सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य—से संबंधित लेख भी स्वीकार किए जाएंगे। लेख को bsmgoraksh@gmail.com पर 30 जनवरी तक भेज सकते हैं।प्रतियोगिता के अंतर्गत उत्कृष्ट लेखों का चयन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। चयनित श्रेष्ठ लेखों का प्रकाशन भी किया जाएगा। लेख-प्रेषण से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश भारतीय शिक्षण मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.bsmbharat.org पर उपलब्ध हैं। विमोचन कार्यक्रम में प्रो अर्जुन मिश्र,प्रो बृजेश कुमार पांडेय,प्रो राकेश कुमार,अशोक शुक्ला, डॉ रीना मालवीय,डॉ निलांबुज सिंह,डॉ सत्येंद्र श्रीवास्तव,डॉ योगेश पाल,डॉ ममता शाही,डॉ कौशल किशोर,डॉ रामकुमार,शिव कुमार धर दुबे,डॉ प्रदीप सिंह आदि भारतीय शिक्षण मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …